मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे bhajan lyrics मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे भोले बाबा जी की आँखों के तारे प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना ॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥ तेरी काया कंचन कंचन, किरणों का है जिसमे बसेरा। तेरी सूंड सुंडाली मूरत, तेरी आँखों मे खुशियों का डेरा । तेरी महिमा अपरम्पार, तुझको पूजे ये संसार । प्रभु अमृत रस बरसा जाना, आ जाना । ॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥ प्रभु भजन तुम्हारे गाएं, सबसे पहले हम तुमको मनाएं । धुप दीपो की ज्योति जलाएं, मन मंदिर मे झांकी सजाएं । मेरे भोले भगवान, दे दो भक्ति का दान । प्रभु नैया पार लगा जाना, आ जाना । ॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥ मेरे विधन विनाशक देवा, सबसे पहले करें तेरी सेवा । सारे जग मे आनंद छाया, बोलो जय जय गजानंद देवा । बाजे सुर और ताल, तेरा गुण गाये संसार । घुंघरू की खनक खनक जाना, आ जाना । ॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥
A Bhajan has no set of rules, just a musical, melodic and communicative song. Popular Shri Krishna, Hanuman, Balaji, Mata, Devi, Shri Ram