website average bounce rate Bhajan Lyrics सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Hanuman Ji bhajan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वीर बली हनुमान का करता हूँ गुणगान

  वीर बली हनुमान का करता हूँ गुणगान वीर बली हनुमान का करता हूँ गुणगान , है माँ अंजनी का लाला , देवों में देव महान सिया राम के सेवक प्यारे पवन पुत्र बजरंग बली , वीरो के है वीर बली और देवों में है महाबली , आफत विपदा छट जावै , जो धरता इनका ध्यान लंकपुरी में जाके हनुमत सीता की सुध लाए थे , रातो रात उठा पर्वत लक्ष्मण के प्राण बचाए थे , रावण की लंक जलाई , थे वो इतने बलवान केशरीनंदन है जगवंदन भक्तों के हितकारी है , जिसने इनका ध्यान लगाया मेटी विपदा सारी है , जो इनकी शरण में जावैं , ये कर देते कल्याण राम लखन के प्राण बचाये अहिरावण को मारा था , सागर लांघ गए लंका में वो भी अज़ब नज़ारा था , कहे 'देवकीनंदन' वीर बली , थारे चरणों में प्रणाम

हे रघुपति प्रिय मारुति नन्दन bhajan lyrics

  हे रघुपति प्रिय मारुति नन्दन- Hanuman ji bhajan lyrics हे रघुपति प्रिय मारुति नन्दन, हम भी तुमको दिल दे बैठे , इस दिल के सिवा कुछ पास नहीं, यह दिल भी तुम्हारा कर बैठे, हे रघुपति प्रिय मारुति नन्दन...... भय रोग शोक सन्ताप प्रभु , अब ब्याप्त नहीं मेरे मन में, जब से पकड़ा तेरे चरणों को, सब दुःख दर्द किनारा कर बैठे, हे रघुपति प्रिय मारुति नन्दन........ तुम मेरे थे मेरे हो,मेरे ही रहोगे राम सखा , प्रभु तुम्हे छोड़ कोई चाह नहीं, तेरी प्रीत से झोली भर बैठे, हे रघुपति प्रिय मारुति नन्दन..... हे अजर अमर अंतर्यामी, संकट मोचन हनुमान प्रभु , अब शरण तुम्हारे आये हैं, हम श्रद्धा से झुकाये सर बैठे, हे रघुपति प्रिय मारुति नन्दन , हम भी तुमको दिल दे बैठे........

Best hanuman ji ke bhajan lyrics in hindi 2021

Agar aapko bhi hanuman ji ke bhajan  sunna pasand hai to is article me aapko hanuman ji ke bhajan lyrics milegi in Hanuman Bhajan lyrics ko padh kar aap hanuman ji bhajan ko gaa bhi sakte hai Best hanuman ji ke bhajan lyrics ये दीवाना राम का ये दीवाना लिरिक्स वीर बलवान का मेरे हनुमान का  रुतबा निराला है चुटकी बजाये ये तो राम गुण गाये  जपता रहे राम का नाम ये दीवाना राम का ये दीवाना सेवक प्यारा बजरंग बाला  राम के धुन में रहमत वाला भक्त शिरोमणि शिव अवतारी  दातारी माँ अंजनी लाला  बिगड़ी बनाये दुःख दर्द मिटाए देता सुख चैन ये राम ये दीवाना राम का ये दीवाना राम सिया को दिल में बसाया चिर के सीना दरश कराया चाहत की परिभाषा इसने  बिच सभा में ही सीखलाया रहे सदा मस्त सूर्य उदय हो या अस्त  तुझे ना दूजा काम  ये दीवाना राम का ये दीवाना बल बुद्दी दातार है बाला मारुती नंदन बडा दिल वाला संकट मोचन मंगलकारी  संतो का है रख्वाला ध्यान लगाये ओर बाला को मनाये  मै करू तुजे प्रणाम ये दीवान राम का ये दीवान   वीर बलवान का मेरे हनुमान का  रुतबा निराल...

हनुमन्त महा बलवन्त प्रभो

  हनुमन्त महा बलवन्त प्रभो bhajan lyrics हनुमन्त महा बलवन्त प्रभो हरि लीजै प्रभु विपद् हमारी आरतजन को त्रास निवारिये देहु अभय कपि विनय हमारी हे पवनपुत्र वरदायक हो प्रभु-शपथ अमरपददायक हो गति सर्वत्र तुम्हारि प्रभु तुम ज्ञान बुद्धि बलदायक हो प्रभु अंजनिसुत बलधारक हो सुग्रीव महादुख हारक हो तुम अक्षय के क्षयकारक हो सीता के त्रास निवारक हो संग्राम महाभयकारक हो असुरों के प्राण विदारक हो लक्ष्मण के जीवनदायक हो रघुपति के शोक-निवारक हो रति चरणकमल रघुनायक हो पद भक्ति-मुक्ति सुखदायिनि दो जो जगत मोह अति भ्रमित हुए प्रभु राम-भक्ति अनपायिनि दो

तेरी जय जय जय हनुमान

  तेरी जय जय जय हनुमान bhajan lyrics तू ही मंगल माये भगवान तेरी जय जय जय हनुमान, तू है राम साईं की जान तेरी जय जय जय हनुमान, सब देव तेरा गुण गान करे ब्रह्मा विष्णु सामान करे, शिव शंकर का तू अवतार है हम निश दिन तेरा ध्यान करे, कोई तुझसा नही बलबान तेरी जय जय जय हनुमान, तू है राम साईं की जान तेरी जय जय जय हनुमान, तू राम सिया का दीवाना मुझे एक झलक तो दिखलाना, रहता है तू सबका ध्यान तेरी जय जय जय हनुमान, तू है राम साईं की जान तेरी जय जय जय हनुमान

ओजी बालाजी थे अर्जी म्हारी सुण लो जी

ओजी बालाजी थे अर्जी म्हारी सुण लो जी   ओजी बालाजी थे अर्जी म्हारी सुण लो जी, भक्ता रा बुलाया बेगा आवज्यो महाराज॥ ओजी बालाजी थे अंजनि मां का लाला जी, संता का बुलाया बेगा आवज्यो महाराज॥   ओजी.... ओजी बालाजी थे मेहंदीपुर बिराज्या जी, संता का बुलाया बेगा आवज्यो महाराज॥ ओजी.... ओजी बालाजी थांके दुखिया द्वार पर आवे जी, दुखिया का दुःख काटण बेगा आवज्यो महाराज॥ ओजी... ओजी बालाजी यो चम्पा लाल यश गावे जी, दुबतड़ी नैया ने बेगी तारज्यो महाराज॥ ओजी.....

सारा संकट पल मे काटे

  सारा संकट पल मे काटे hanuman ji bhajan lyrics सारा संकट पल मे काटे , देखो अजंनी को लालो बाबो दाडी मुच्छा राखे , म्हारो सालासर वालो श्री राम को आज्ञाकारी है , शिवशंकर को अवतारी है जारी लिला जग मे भारी है राम शरण मे बैठयो बाबो , देखो अजंनी को लालो तन सोहै लाल लगोंटो है , तन सोहे लाल सिंन्दूरी है मन मोहै मुरत प्यारी है हाथ मे सोटो राखे मोटो , देखो अजंनी को लालो जो साच्चे मन से ध्याता है , मन ईच्छा फल वो पाता है जीवन भर मौज उडाता है साँचा परचा देवे बाबो , देखो अजंनी को लालो

बालाजी के दर पे धोक लगावे

  बालाजी के दर पे धोक लगावे hanuman ji bhajan lyrics बालाजी के दर पे धोक लगावे, बालाजी गाथा गाके सुनावे, प्यारे प्यारे प्यारे मेरे बालाजी, प्यारे प्यारे मेरे बालाजी सबसे प्यारे बालाजी के धाम पे जयकारे से गूंजे, दूर दूर से दुनिया आके तन्ने पूजे, मेहंदीपुर में जाके झूम झूम के गावे बालाजी के दर पे धोक लगावे, बालाजी गाथा गाके सुनावे, प्यारे प्यारे प्यारे बालाजी, प्यारे प्यारे बालाजी मेरे सबसे प्यारे बड़े दयालु बाबा मेरे संकट सबके काटे, संकट काटे बाबा सबके घर घर खुशियां बाटे, सालासर में जाके तन्ने भेट चढ़ावे बालाजी के दर पे धोक लगावे, बालाजी गाथा गाके सुनावे, प्यारे प्यारे प्यारे मेरे बालाजी सबसे न्यारे, प्यारे प्यारे बालाजी मेरे सबसे प्यारे बालाजी के नाम से देखो भूत पिसाच ना आवे, थर थर कापे जब नाम बालाजी ध्यावे, सिया राम जी के नाम को बालाजी को प्यारे

हनुमान जी आप बजरंग बली महावीर

  हनुमान जी आप बजरंग बली महावीर Hanuman ji bhajan lyrics हनुमान जी आप बजरंग बली महावीर ||टेर|| भक्तजनों का काज सारिया, जब जब पडी भक्तों पर भीर ||1|| चारों जुगां मेँ विचरण करता, आपरो अजर अमर शरीर ||2|| संजीवनी कारण धौलागिरी धर लायो, जब लाग्यो लक्षमण रे तीर ||3|| कर कमल में गदा धारी, जडीया मोती नवलख हीर ||4|| मंगल शनि तो दिन आपरे, तेल सिँदूर शोभे शरीर ||5|| माता सिया का पता लगाया, श्रीराम को बंधाई धीर ||6|| पवनपुत श्रीराम के दुत, आप उडता संग समीर ||7|| रमेश राँगी आपरो जस गावे, दिज्यो सुख़ संपत अरु सीर ||8||

मोतियों की है ये माला hanuman ji bhajan lyrics

  मोतियों की है ये माला hanuman ji bhajan lyrics   मोतियों की है ये माला मेरे काम की नहीं है, इस में कही भी सूरत मेरे राम की नहीं है, हीरे मोती से मुझे भला क्या काम है, मेरे मन के मंदिर में मेरे राम है, मैं हु राम का दीवाना, हो जाने ये सब ज़माना, करने को सेवा प्रभु की सांसे मुझे मिली है, मोतियों की है ये माला............ मेरे हर सवास पर प्रभु राम का नाम है, प्रभु राम के चरणों में मेरा नाम है, चक्र भजा दू डंका ओ पल में जला दू लंका, सिया राम वस्ते मन में, हिरदये छवि वसी है, मोतियों की है ये माला.... सच्ची भगति का मतलब हनुमान ने समजा दिया, सीना चीर के सिया राम का दर्श करवा दिया, फिर मुख न कोई खोले श्री राम उठ के बोले, भक्त सिरोमनि हीरे हनुमत श्री राम ने कही है, मोतियों की है ये माला.........

लाल लंगोटे वाला हाथ में सोटे वाला hanuman ji bhajan lyrics

  लाल लंगोटे वाला हाथ में सोटे वाला hanuman ji bhajan lyrics लाल लंगोटे वाला हाथ में सोटे वाला , बजरंगी बड़ा ही कमाल प्यारा प्यारा अंजनी का लाल, सीता का पता लगया रावण को खुभ डराया श्री राम के काम बनाये लंका जला के आया, लक्ष्मण को मुरशा आई पर्वत उठा के लाया, संजीवन संग में लेके देव भी सारे देखे चला है पवन की चाल, प्यारा प्यारा अंजनी का लाल, बजरंगी बलशाली है भगतो की करे सुनाई, पल भर में दौड़ा आता जब भी कोई विपदा आई, बैठा ये सालासर में भगतो की करे भलाई, जो भी दरबार में आता खाली वो नहीं है जाता, देव है बड़े ही महान, प्यारा प्यारा अंजनी का लाल, इनसे कोई देव न दूजा भगतो के संग संग रहते, संकट भी डरता उनसे जो पूजा इनकी करते, हाथ में सोटा लेके सब की ये रक्षा करते, कहता सुनील दाया जिसने हनुमत को धया उनका रखते सदा मान, प्यारा प्यारा अंजनी का लाल,

राम के प्यारे सिया के दुलारे hanuman ji bhajan lyrics

  राम के प्यारे सिया के दुलारे hanuman ji bhajan lyrics राम राम राम राजा राम राम राम के प्यारे सिया के दुलारे अंजनी माँ के नैनो के तारे राम के प्यारे सिया के दुलारे राम ने भरत समान बता कर अपने हिरदये लगाया, हनुमान ने राम सिया को अपने हिरदये बिठाया पल पल छिन छिन नाम पुकारे राम के प्यारे सिया के दुलारे मात सिया ने हनुमान को ऐसा वर दे डाला अजर अमर हो मेरे लाला जपु राम की माला राम सिया दोनों रिनी है तुम्हारे राम के प्यारे सिया के दुलारे अंजनी माँ ने हनुमान को राम शरण में भेजा हर पल राम की सेवा करना आशीर्वाद भी लेजा राम जी से पप्पू शर्मा हमे भी मिला रे राम के प्यारे सिया के दुलारे

कीर्तन में बाबा आये तो देखो लगा से रंग बरसने hanuman ji bhajan lyrics

  कीर्तन में बाबा आये तो देखो लगा से रंग बरसने hanuman ji bhajan lyrics कीर्तन में बाबा आये तो देखो लगा से रंग बरसने नर नारी सब नाचे गावे तेरे नाम की गाथा गावे, देख अमृत की वर्षा बाबा की किरपा से लगी बरसने माँ अंजनी की आँखों के तारे राम सिया के घने दुलारे, भगतो के दिल में आ जाओ देखो दिल से लगा तड्पने, कीर्तन में बाबा आये तो देखो लगा से रंग बरसने मेहँदीपुर सरकार हमारे भगतो के भगवान ये प्यार सब का ही भाग्य जगायो रे रंग न्यारा लगा बरसने कीर्तन में बाबा आये तो देखो लगा से रंग बरसने

आज मस्ती में बेठे हनुमान जी hanuman ji bhajan lyrics

  आज मस्ती में बेठे हनुमान जी hanuman ji bhajan lyrics आज मस्ती में बेठे हनुमान जी, जपे राम राम जी, करे सांसो की माला से ध्यान जी, जपे राम राम जी, एसे निराले है इनके कारनामे जी, तेनो युगों में लोहा इनका सभीमान जी, कोई दूजा ना इनके सामान जी, जपे राम राम जी........ बाल बरम चारी को माया का जाल क्या, इनके सामने आये काम की मजाल क्या, इनकी सेवा है सबसे महान जी, जपे राम राम जी, लाडले है राम के ज्ञान का भंगार है, शिव के अवतारी है महिमा आपार है, इनके भक्तो का भक्त है चोहान जी, जपे राम राम जी,

हे दुःख भन्जन मारुती नंदन hanuman ji bhajan lyrics

  हे दुःख भन्जन मारुती नंदन hanuman ji bhajan lyrics हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार ॥ अष्ट सिद्धि, नव निद्दी के दाता, दुखिओं के तुम भाग्यविदाता । सियाराम के काज सवारे, मेरा करो उधार ॥ पवनसुत विनती बारम्बार । ॥ हे दुःख भन्जन...॥ अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी, तुम पर रीझे अवधबिहारी । भक्ति भाव से ध्याऊं तुम्हे, कर दुखों से पार ॥ पवनसुत विनती बारम्बार । ॥ हे दुःख भन्जन...॥ जपूं निरंतर नाम तिहरा, अब नहीं छोडूं तेरा द्वारा । राम भक्त मोहे शरण मे लीजे, भाव सागर से तार ॥ पवनसुत विनती बारम्बार । हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार ॥

बजरंगबली मेरी नाव चली hanuman ji bhajan lyrics

  बजरंगबली मेरी नाव चली hanuman ji bhajan lyrics बजरंगबली मेरी नाव चली, करुना कर पार लगा देना । हे महावीरा हर लो पीरा, सत्माराग मोहे दिखा देना ॥ दुखों के बादल गिर आयें, लहरों मे हम डूबे जाएँ । हनुमत लाला, तू ही रखवाला, दीनो को आज बचा लेना ॥ बजरंगबली मेरी नाव चली, करुना कर पार लगा देना । सुख देवनहारा नाम तेरा, पग पग पर सहारा नाम तेरा । भव भयहारी, हे हितकारी, कष्टों से आज छुड़ा देना ॥ बजरंगबली मेरी नाव चली, करुना कर पार लगा देना । हे अमरदेव, हे बलवंता, तुझे पूजे मुनिवर सब संता । संकट हारना लागे शरणा, श्री राम से मोहे मिला देना ॥ बजरंगबली मेरी नाव चली, करुना कर पार लगा देना । बजरंगबली मेरी नाव चली, करुना कर पार लगा देना । हे महावीरा हर लो पीरा, सत्माराग मोहे दिखा देना ॥

लाल लंगोटा लाल सिंदूरी बदन पे सांजे हैं hanuman ji bhajan lyrics

  लाल लंगोटा लाल सिंदूरी बदन पे सांजे हैं hanuman ji bhajan lyrics लाल लंगोटा, लाल सिंदूरी बदन पे सांजे हैं, राम मगन हो, राम दीवाना छम – छम नाचे हैं, सीने में सिया राम रहते हैं इन्हें हनुमान कहते हैं। संकट मोचन बलकारी वीर बड़ा ही आला है, राम प्रभु की विपदा को पल में इसने टाला है, पांव में पैजनियां देखों रून जून बाजे हैं, राम मगन हो राम दीवाना देखों छम – छम नाचे हैं, सीने में सिया राम रहते हैं इन्हें हनुमान कहते हैं। हाथों में खड़ताल लिए राम की महिमा गाता है, राम बिना इस सेवक को और नहीं कुछ भाता है, राम प्रभु को बजरंगी भाई सा लागे है, राम मगन हो राम दीवाना देखों छम – छम नाचे हैं, सीने में सिया राम रहते हैं इन्हें हनुमान कहते हैं।

Anjani ka lala re hanuman ji bhajan lyrics

  Anjani ka lala re hanuman ji bhajan lyrics अंजनी का लाला रे भक्तों का रखवाला रे, जिस ने लिया तेरा आसरा उसके संकट को हर डाला रे, अंजनी का लाला भक्तों का रखवाला। संकट मोचन नाम तिहारा शंकर के अवतार, दुष्टों का दिल भय से कांपे सुन तेरी ललकार, हे दयालु हे किरपालु, तेरी महिमा अप्रमपार, अंजनी का लाला भक्तों का रखवाला। सिया राम के सेवक बन कर किए हैं अद्भुत काम, लांग समुद्र लंका उजाड़ी लाए सिया पैगाम संजीवनी तुम लाए गया रावन तुम से हार, अंजनी का लाला भक्तों का रखवाला। ना जानू मैं सेवा भक्ती नहीं मुझको ज्ञान, मैं सरल हूं सरल तुम्हारी देदो मुझको ज्ञान चरणों में रहूं हर पल दम निकले तो तेरे द्वार, अंजनी का लाला भक्तों का रखवाला।

duniya chale na shri ram ke bina hanuman ji bhajan lyrics

  duniya chale na shri ram ke bina hanuman ji bhajan lyrics  पार ना लगोगे श्री राम के बिना, राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना, राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना, श्री राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना, वेदों ने पुराणों ने कह डाला, राम जी का साथी बजरंग बाला, जीये हनुमान नहीं राम के बिना, राम भी रहे ना हनुमान के बिना, जग के जो पालन हारे हैं, उन्हें हनुमान बैड प्यारे हैं, कर लो सिफ़ारिश दाम के बिना, रास्ता ना मिलेगा हनुमान के बिना, जिनका भरोसा वीर हनुमान, उनका बिगड़ता नहीं कोई काम, लक्खा कहे सुनों हनुमान के बिना, कुछ ना मिलेगा गुणगान के बिना।