website average bounce rate अम्बे अम्बे जय जगदम्बे mata ji bhajan lyrics सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अम्बे अम्बे जय जगदम्बे mata ji bhajan lyrics

 

अम्बे अम्बे जय जगदम्बे mata ji bhajan lyrics



अम्बे अम्बे, जय जगदम्बे,

माता के शुभ नवराते हैं,

कर लो जी तैयारियां,

जय माता की बोलो सारे,

मिलकर नर और नारियां,

अम्बे अम्बे, जय जगदम्बे।


कोई कहता है, शेरोवाली,

कोई कहता है मेहरो वाली,

कोई कहता तुझे माँ जगदम्बे,

तोड़ दे दुश्मन के तू खम्बे,

माँ अम्बे की जय बोलो,

मैया अपना द्वारा खोलो,

तेरे दर्शन से माँ अम्बे,

खिल जाए फुलवारियां,

जय माता की बोलो सारे,

मिलकर नर और नारियां,

अम्बे अम्बे, जय जगदम्बे।


कोई शप्तसती का पाठ कराएं,

अपने घर में तुझे बुलाए,

नव दुर्गा को रोज मनाएं,

शाम सवेरे भोग लगाए,

नव दुर्गा के घर आने से,

कट जाती हैं बीमारिया,

जय माता की बोलो सारे,

मिलकर नर और नारियां,

अम्बे अम्बे, जय जगदम्बे।


आठंम के दिन करो कढ़ाई,

हलवा पूरी खीर बनाई,

माँ की सुन्दर चौकी सजा के,

माँ को तुम फिर भोग लगा के,

छोटी छोटी कन्या पूजो,

जो हैं माँ को प्यारिया,

जय माता की बोलो सारे,

मिलकर नर और नारियां,

अम्बे अम्बे, जय जगदम्बे।


अम्बे अम्बे, जय जगदम्बे,

माता के शुभ नवराते हैं,

कर लो जी तैयारियां,

जय माता की बोलो सारे,

मिलकर नर और नारियां,

अम्बे अम्बे, जय जगदम्बे।


Mata ji photo


टिप्पणियाँ