लाल लाल चुनरी मैया तेरी लेकर आएंगे mata ji bhajan lyrics
लाल लाल चुनरी मैया,
तेरी लेकर आएंगे,
धानी चुनर में ओ माँ अम्बे,
जगदम्बे सितारे हम जड़वाएंगे,
लाल लाल चुनरी मैया,
तेरी लेकर आएंगे।
मैया जी का रूप अपने हाथों से सजाएंगे,
मैया को सजायेंगे, हम मैया को सजाएंगे,
गोरे गोरे हाथों में हम मेहंदी लगाएंगे,
मेहंदी लगायेंगे हम मेहंदी लगाएंगे,
पाँव में पायल माँ के हाथों प्यारी चूड़ी,
हम पहनाएंगे
लाल लाल चुनरी मैया,
तेरी लेकर आएंगे।
चरणों से मैया तेरे दूर नहीं जाएंगे,
दूर नहीं जायेंगे, हम दूर नहीं जाएंगे,
कहाँ ऐसी ममता,
कहाँ प्यार तेरा पाएंगे
मैया के दरश के नज़ारे बड़े
प्यारे नैना बस जायेंगे
लाल लाल चुनरी मैया,
तेरी लेकर आएंगे।
हे जगजननी हम पे कृपा इतनी करना,
कृपा तू करना, माँ तू कृपा तू करना,
भक्ति का दान देके झोली तू भरना,
झोली तू भरना, माँ झोली तू भरना,
सुबह श्याम मैया रानी ,
दर पे तेरे नाम तेरा हम जाएंगे,
लाल लाल चुनरी मैया,
तेरी लेकर आएंगे,
धानी चुनर में ओ माँ अम्बे,
जगदम्बे सितारे हम जड़वाएंगे,
लाल लाल चुनरी मैया,
तेरी लेकर आएंगे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें