मेहरबानी करो माँ mata ji bhajan lyrics
मेहरबानी मेहेरबानी मेहेरबानी करो माँ,
नज़रें करम तो भक्त पे एक बार करो माँ,
मेहरबानी मेहेरबानी मेहेरबानी करो माँ।
चरणों की मैया धुल जो मिल जायेगी मुझको
समझूंगा ज़िन्दगी मणि सब मिल गया मुझको
पा लूँ जो दर्श तेरा तो उद्धार हो मेरा
जीवन हो धन्य मेरा उपकार करो माँ
मेहरबानी मेहेरबानी मेहेरबानी करो माँ।
माथे पे चमके सूरज की लाली
तारो का गजरा मैया चंदा की बाली
बिजली के काजल से नैनो की धार है
दर्शन दिखा के मेरा उद्धार करो माँ
मेहरबानी मेहेरबानी मेहेरबानी करो माँ।
मैया तेरी दया से ये संसार चलता है
तेरी कृपा से मेरा भी परिवार चलता है
ज़रा हाथ मेरे सर पे रखदे मैया रानी
जयू भी तेरा लाल मैया शेरोवाली माँ
मेहरबानी मेहेरबानी मेहेरबानी करो माँ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें